इस्राईल और उसके समर्थकों की हार सुनिश्चित है: अंसारुल्लाह प्रमुख
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i102520-इस्राईल_और_उसके_समर्थकों_की_हार_सुनिश्चित_है_अंसारुल्लाह_प्रमुख
यमन की राष्ट्रीय सरकार के सर्वोच्च संरक्षक और लोकप्रिय जनांदोलन अंसारुल्लाह के प्रमुख ने कहा है कि इस्राईल और उसके समर्थकों को सुनिश्चित तौर पर हार का सामना करना पड़ेगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug १०, २०२१ ०६:३४ Asia/Kolkata
  • इस्राईल और उसके समर्थकों की हार सुनिश्चित है: अंसारुल्लाह प्रमुख

यमन की राष्ट्रीय सरकार के सर्वोच्च संरक्षक और लोकप्रिय जनांदोलन अंसारुल्लाह के प्रमुख ने कहा है कि इस्राईल और उसके समर्थकों को सुनिश्चित तौर पर हार का सामना करना पड़ेगा।

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, पवित्र मोहर्रम महीने के आरंभ होने के मौक़े पर यमन के लोकप्रिय जनांदोलन अंसारुल्लाह के प्रमुख सैयद अब्दुल मलिक बदरुद्दीन अलहौसी ने अपने संबोधन में कहा है कि यह ईश्वीरय वादा है कि इस्राईल, उसके दोस्तों और उसके साथ सांठगांठ करने वालों को सुनिश्चित तौर पर हार का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि संयुक्त अरब इमारात और सऊदी अरब का मीडिया पूरी तरह ज़ायोनी दुश्मनों की सेवा करने में व्यस्त हैं। अलहौसी ने कहा कि इस्राईल के साथ संबंध सामान्य करने वाले ज़ायोनी दुश्मन को क्लीन चिट दे रहे हैं जबकि दूसरी तरफ़ प्रतिरोध आंदोलनों पर झूठे आरोप लगाकर उनकी आलोचना कर रहे हैं।

यमन की राष्ट्रीय सरकार के सर्वोच्च संरक्षक ने ग़ाज़ा के हालिया युद्ध में अवैध ज़ायोनी शासन को मिली हार की ओर इशारा करते हुए कहा कि क़ुद्स की तलवार नामक युद्ध ने मुस्लिम राष्ट्रों को एक बार फिर गौरवान्वित किया है साथ ही इस्राईल के साथ संबंधों को सामान्य बनाने वाले अपमानित हुए हैं। सैयद अब्दुल मलिक बदरुद्दीन अलहौसी ने सऊदी अरब की अदालतों की ओर से कुछ फ़िलिस्तीनियों को सुनाई गई सज़ाओं की कड़े शब्दों में आलोचना करते हुए कहा कि हम एक बार फिर से फ़िलिस्तीनियों के ख़िलाफ़ सऊदी अदालतों के क्रूर फ़ैसले की निंदा करते हैं जिनका अपहरण करके आले सऊद ने अपना बंदी बना लिया है। उन्होंने सऊदी अरब में बंदी बनाए गए फ़िलिस्तीनियों के साथ यमनी सेना द्वारा बंदी बनाए गए सऊदी सैन्य अधिकारियों का आदान-प्रदान करने की पेशकश को भी दोहराया। (RZ)

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए