सीरिया में सुरक्षित क्षेत्र, अमरीका के लिए असुरक्षित, अर्नेस्ट
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i10267-सीरिया_में_सुरक्षित_क्षेत्र_अमरीका_के_लिए_असुरक्षित_अर्नेस्ट
अमरीका ने कहा है कि वह सीरिया में एक सुरक्षित क्षेत्र बनाए जाने के ख़िलाफ़ है क्योंकि इस क़दम से सीरिया में अमरीकी सैनिकों की संख्या बढ़ानी पड़ेगी।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०३, २०१६ १३:४० Asia/Kolkata
  • सीरिया में सुरक्षित क्षेत्र, अमरीका के लिए असुरक्षित, अर्नेस्ट

अमरीका ने कहा है कि वह सीरिया में एक सुरक्षित क्षेत्र बनाए जाने के ख़िलाफ़ है क्योंकि इस क़दम से सीरिया में अमरीकी सैनिकों की संख्या बढ़ानी पड़ेगी।

समाचार एजेंसी फ़ार्स के अनुसार, वाइट हाउस के प्रवक्ता जॉश अर्नेस्ट ने सोमवार को प्रेस ब्रीफ़िंग में कहा कि कुछ देशों ने सीरिया में सुरक्षित क्षेत्र निर्धारित किए जाने का सुझाव रखा है लेकिन बराक ओबामा इस योजना के ख़िलाफ़ हैं क्योंकि उनका मानना है कि इस काम से अमरीका एक प्रकार के जाल में फंस जाएगा।

अर्नेस्ट ने कहा कि सीरिया में एक सुरक्षित ज़ोन बनाने के लिए बड़ी संख्या में अमरीकी सैनिकों को सीरिया भेजना पड़ेगा।

अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने पिछले हफ़्ते अपने जर्मनी के दौरे के दौरान इस देश की चांसलर एंगेला मर्केल के साथ संयुक्त प्रेस कान्फ़्रेंस में कहा था कि वे सीरिया में एक सुरक्षित ज़ोन बनाए जाने के ख़िलाफ़ हैं और यह मौजूदा स्थिति में संभव नहीं है। (MAQ/N)