यमन पर सऊदी अरब का अतिक्रमण
यमन पर सऊदी अरब की ओर से जारी अतिक्रमण के ताज़ा क्रम में सऊदी सैनिकों ने राजधानी सनआ के उत्तरी भाग पर मीज़ाईल से हमले किये।
संवाददाता के अनुसार, सऊदी अतिक्रमणकारियों ने इसी प्रकार यमन के तइज़ प्रांत के ज़ोबाब इलाक़े में यमनी सैनिकों और स्वंयसेवी बल के जवानों के मोर्चे पर टैंकों व भारी हथियारों से हमला किया।
यमन से एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, इस देश के फ़रारी पूर्व राष्ट्रपति अब्द रब्बोह मंसूर हादी के किराए के सैनिकों ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए दक्षिणी यमन के तइज़ प्रांत के ज़नूज, जबल जरह और शारेअ इराक़ों पर हमले किये। उसी समय यमनी सैनिकों और स्वंयसेवी बलों के जवानों ने बैज़ा प्रांत के ज़ी-नाएम क़स्बे पर सऊदी अरब के भाड़े के सैनिकों के हमले को नाकाम बना दिया।
ज्ञात रहे यमन पर सऊदी अरब का कुछ क्षेत्रीय अरब देशों और अमरीका के समर्थन से मार्च 2015 से अतिक्रमण जारी है। इन हमलों में अब तक सैकड़ों की संख्या में बच्चों और औरतों सहित हज़ारों बेगुनाह यमनी हताहत व घायल हुए हैं। इन आक्रमणों में बड़ी संख्या में लोग बेघर हुए हैं।
इसी प्रकार सऊदी अरब के अतिक्रमण में यमन की मूल संरचनाओं को बहुत नुक़सान पहुंचा है। (MAQ/N)