अफ़ग़ानिस्तान में अमरीकी पराजय से सऊदी अरब पाठ लेः अलहूसी
यमन के अंसारुल्लाह आंन्दोलन की उच्च परिषद के सदस्य मुहम्मद अली अलहूसी ने सऊदी अरब को संबोधित करते हुए कहा है कि उसको अफ़ग़ानिस्तान में अमरीका की खुली पराजय से पाठ लेना चाहिए।
स्पूतनिक समाचार एजेन्सी के अनुसार मुहम्मद अलहूसी ने गुरूवार को को ट्वीट किया कि इस बात को अनदेखा करते हुए कि आक्रमणकारी सेना पर कितना पैसा लगाया गया है, उनका अंत पराजय और विफलता पर ही होगा। उनका कहना था कि सऊदी अरब को अफ़ग़ानिस्तान के ताज़ा राजनैतिक घटनाक्रम की बहुत ही गहराई से समीक्षा करके इससे पाठ लेना चाहिए।
अलहूसी का यह भी कहना था कि अफ़ग़ानिस्तान में अमरीका और यूरोपीय देशों का गठबंधन उससे कहीं अधिक मज़बूत था जितना यमन के मुक़ाबले में सऊदी अरब ने अमरीका से किया है। उन्होंने कहा कि यमन पूरी दृढ़ता और ईमान के साथ सफलता की ओर आगे बढ़ रहा है।
उल्लेखनीय है कि 15 अगस्त को अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ़ ग़नी के इस देश से भाग जाने के बाद तालेबान, काबुल में प्रविष्ट हो गए। तालेबान ने यह काम अमरीका के साथ फरवरी 2020 में हुए तथाकथित शांति समझौता करने के बाद किया। इस समझौते के बाद अफ़ग़ानिस्तान से अमरीकी सैनिकों की वापसी का क्रम आरंभ हुआ।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए