फ्रांसेस्का अल्बानीज़: अमेरिका इज़राइल के आलोचकों को चुप कराना चाहता है
https://parstoday.ir/hi/news/world-i146424-फ्रांसेस्का_अल्बानीज़_अमेरिका_इज़राइल_के_आलोचकों_को_चुप_कराना_चाहता_है
पार्सटुडे – कब्ज़ाधीन फ़िलिस्तीनी क्षेत्रों के लिए संयुक्त राष्ट्र की विशेष रिपोर्टर ने घोषणा की: 'एक्शन फॉर पैलेस्टाइन' (Action for Palestine) समूह के खिलाफ अमेरिकी प्रतिबंध इज़राइल के आलोचकों (समीक्षकों) को चुप कराने (खामोश) के लिए लगाए गए हैं।
(last modified 2026-08-27T09:02:05+00:00 )
Aug २७, २०२६ १४:२७ Asia/Kolkata
  • फ्रांसेस्का अल्बानीज़: अमेरिका इज़राइल के आलोचकों को चुप कराना चाहता है
    फ्रांसेस्का अल्बानीज़: अमेरिका इज़राइल के आलोचकों को चुप कराना चाहता है

पार्सटुडे – कब्ज़ाधीन फ़िलिस्तीनी क्षेत्रों के लिए संयुक्त राष्ट्र की विशेष रिपोर्टर ने घोषणा की: 'एक्शन फॉर पैलेस्टाइन' (Action for Palestine) समूह के खिलाफ अमेरिकी प्रतिबंध इज़राइल के आलोचकों (समीक्षकों) को चुप कराने (खामोश) के लिए लगाए गए हैं।

पार्सटुडे की रिपोर्ट के अनुसार,  फ्रांसेस्का अल्बानीज़ ने बुधवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X अकाउंट पर लिखा: "'एक्शन फॉर पैलेस्टाइन'** (Action for Palestine) समूह के खिलाफ अमेरिकी प्रतिबंध, उन लोगों को निशाना बनाते हैं, जो इज़राइल को – जिस पर अंतर्राष्ट्रीय अपराधों का आरोप है – जवाबदेह ठहराने का साहस करते हैं।

उन्होंने कहा: "इन प्रतिबंधों का स्पष्ट लक्ष्य कुछ लोगों को निशाना बनाकर कई लोगों को चुप कराना है।"

'एक्शन फॉर पैलेस्टाइन' (Action for Palestine) समूह के सह-संस्थापकों में से एक, हुदा अमोरी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में, इस फैसले को "पाखंड से परे" बताया, और लिखा: "एक फ़िलिस्तीनी और इराक़ी के रूप में, यह तथ्य कि जिस देश ने मेरी दोनों मातृभूमियों को नष्ट  किया है, वह मुझे आतंकवादी  कहता है – यह पाखंड से परे है।"

उन्होंने कहा: "अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 'एक्शन फॉर पैलेस्टाइन' (Action for Palestine) समूह के मूल्यों के बिल्कुल विपरीत हैं।"

अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने बुधवार को 'एक्शन फॉर पैलेस्टाइन' (Action for Palestine) नामक ब्रिटिश समूह को वैश्विक आतंकवादी समूहों की सूची में जोड़ दिया। अमेरिकी विदेशी संपत्ति नियंत्रण कार्यालय (OFAC) – जो अमेरिकी आर्थिक प्रतिबंधों के कार्यान्वयन के लिए जिम्मेदार निकाय है – ने इस समूह को अपनी विशेष रूप से नामित व्यक्ति और प्रतिबंधित संस्थाओं (SDN) की सूची में जोड़ (शामिल) किया है। (AK)


 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।