लेबनान ने की राष्ट्रसंघ से ज़ायोनी शासन की शिकायत
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i102908-लेबनान_ने_की_राष्ट्रसंघ_से_ज़ायोनी_शासन_की_शिकायत
लेबनान के रक्षामंत्री तथा विदेश मंत्रालय के प्रभारी ने ज़ायोनी शासन द्वारा अपने देश की हवाई सीमाओं का उल्लंघन किये जाने पर राष्ट्रसंघ से इसकी शिकायत की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug २०, २०२१ १३:४१ Asia/Kolkata
  • लेबनान ने की राष्ट्रसंघ से ज़ायोनी शासन की शिकायत

लेबनान के रक्षामंत्री तथा विदेश मंत्रालय के प्रभारी ने ज़ायोनी शासन द्वारा अपने देश की हवाई सीमाओं का उल्लंघन किये जाने पर राष्ट्रसंघ से इसकी शिकायत की है।

अन्नशरा समाचार एजेन्सी के अनुसार "ज़ैना अकर" ने अपनी शिकायत में कहा है कि सीरिया पर हमला करने के उद्देश्य से अवैध ज़ायोनी शासन, लेबनान की हवाई सीमा का उल्लंघन करता आ रहा है।  उन्होंने कहा कि यह काम अन्तर्राष्ट्रीय समझौतों विशेषकर 1701 का खुला उल्लंघन है।  लेबनान की रक्षामंत्री का कहना था कि हमने संयुक्त राष्ट्रसंघ में अपने प्रतिनिधि के माध्यम से ज़ायोनी शासन की इन ग़ैर क़ानूनी कार्यवाहियों की शिकायत दर्ज करवा दी है।  उनका कहना है कि लेबनान, राष्ट्रसंघ से यह मांग करता है कि वह ज़ायोनी शासन की इन कार्यवाहियों को रुकवाए।  इससे पहले लेबनान के पूर्व प्रधानमंत्री भी इसको खुला उल्लंघन बताते हुए इस प्रकार की कार्यवाहियों के रोके जाने के संबन्ध में अपने विचार पेश कर चुके हैं।

याद रहे कि सीरिया के एयर डिफ़ेन्स सिस्टम ने दमिश्क़ के क़रीब कुछ स्थानों को निशाना बनाने की इस्राईल की कोशिश को आज नाकाम कर दिया है।  साना ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि दक्षिण पूर्वी बैरूत के वायु क्षेत्र से इस्राईल ने राजधानी दमिश्क़ और हुम्स शहर के आसपास के कुछ ठिकानों पर मिसाइल हमले किए जिनको विफल बना दिया गया।सैनिक सूत्रों का कहना है कि सीरियाई एयर डिफ़ेन्स सिस्टम ने समय पर कार्यवाही करते हुए अधिकतर मिसाइलों को मार गिराया।

इससे पहले भी मंगलवार को इस्राईली विमानों ने क़ुनैतरा में कुछ स्थानों पर हमला किया था।