इराक़, अमरीकी सैनिकों के 4 लाजेस्टिक कारवां पर हमला
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i103030-इराक़_अमरीकी_सैनिकों_के_4_लाजेस्टिक_कारवां_पर_हमला
इराक़ के एक जानकार सूत्र ने आज दोपहर तक इराक़ में अमरीकी सैनिकों के चार लाजेस्टिक कारवां पर हमले की सूचना दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug २४, २०२१ १०:०९ Asia/Kolkata
  • इराक़, अमरीकी सैनिकों के 4 लाजेस्टिक कारवां पर हमला

इराक़ के एक जानकार सूत्र ने आज दोपहर तक इराक़ में अमरीकी सैनिकों के चार लाजेस्टिक कारवां पर हमले की सूचना दी है।

फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार साबेरीन न्यूज़ ने मंगलवार को ब्रेकिंग न्यूज़ दिवानिया प्रांत में अमरीकी सैनिकों के कारवां पर हमले की सूचना दी है।

यह ऐसी स्थिति में है कि दो घंटे पहले ही अमरीका के अलमुसन्ना और ज़ीक़ार प्रांतों में भी दो कारवां को निशाना बनाया गया जबकि पहले कारवां को नासेरिया शहर में और दूसरे को समावा शहर में निशाना बनाया गया था।

मीडिया सूत्रों ने बताया है कि इन हमलों की ज़िम्मेदारी क़ासिमुल जब्बारीन ने स्वीकार कर ली है।

इराक़ी सूत्रों ने बताया है कि पिछले दिनों भी अमरीका के सैन्य कारवां को इराक़ के विभिन्न क्षेत्रों में निशाना बनाया गया। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए