सऊदी अरब के हवाई अड्डे पर ड्रोन आक्रमण, उड़ानें कैंसिल
सऊदी अरब के अबहा हवाई अड्डे पर मंगलवार को होने वाले ड्रोन हमले के बाद इस हवाई अड्डे से उड़ानों को रोक दिया गया है।
सऊदी अरब की सरकारी समाचार एजेन्सी वास के अनुसार देश के दक्षिण में स्थित अबहा हवाई अड्डे पर मंगलवार को प्रातः बमों से लैस एक ड्रोन उतरा।
सऊदी गठबंधन ने एक बयान जारी करके यह दावा किया है कि हवाई अड्डे तक पहुंचने से पहले ही इस ड्रोन को मार गिराया गया। हमले के बाद उड़ानों को कैंसिल कर दिया गया। सऊदी अरब का अबहा हवाई अड्डा, वह एकमात्र एयरपोर्ट है जिसपर हमले होते रहे हैं।
एक अन्य रिपोर्ट में बताया गया है कि अबहा हवाई अड्डे पर ड्रोन के हमले से कम से कम 8 लोग घायल हुए हैं। इस हमले से एक विमान को भी नुक़सान पहुंचा है। बताया यह जा रहा है कि पिछले 24 घंटों के दौरान इस हवाई अड्डे पर यह दूसरा ड्रोन हमला है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए