प्रतिरोध का विकल्प ही शत्रु को रोक सकता हैः जेहादे इस्लामी
फ़िलिस्तीन के जेहादे इस्लामी संगठन का कहना है कि प्रतिरोध का विकल्प ही वह मार्ग है जो शत्रु को उसके अत्याचारों से रोकने में सक्षम है।
जेहादे इस्लामी ने गुरूवार को एक बयान जारी करके कहा है कि अवैध ज़ायोनी शासन के अधिकारियों के साथ फ़िलिस्तीन की स्वशासित सरकार की बैठकें फ़िलिस्तीनी राष्ट्र के लिए लाभदायक सिद्ध नहीं होंगी बल्कि यह मुलाक़ातें, फ़िलिस्तीनियों के विरुद्ध ज़ायोनी अत्याचारों को बढ़ाने में पर्दे का काम करेंगी।
जेहादे इस्लामी के प्रवक्ता तारिक़ सलीमी ने फ़िलिस्तीनियों द्वारा की जाने वाली प्रतिरोधक कार्यवाही की सराहना करते हुए कहा कि यही प्रतिरोध, ज़ायोनी शत्रु को पीछे हटने पर विवश कर देगा। उन्होंने कहा कि अवैध ज़ायोनी शासन के विरुद्ध सबसे प्रभावशाली हथियार, प्रतिरोध है।
इससे पहले हमास के प्रवक्ता "अब्दुल्लतीफ क़ानू" ने कहा था कि ज़ायोनी शासन की ओर से ग़ज़्ज़ा के विरुद्ध हमले की धमकी के फ़िलिस्तीनी बिल्कुल भी नहीं डरेंगे। उन्होंने कहा कि फ़िलिस्तीनी विभिन्न शैलियों से प्रतिरोध को आगे बढ़ाते रहेंगे।
याद रहे कि ज़ायोनी सेना के सेना प्रमुख ने अपने हालिया भाषण में ग़ज़्ज़ा वासियों को धमकी देते हुए कहा था कि अगर ग़ज़्ज़ा में अशांति बनी रहती है तो फिर इस्राईल की सेना की ओर से इस क्षेत्र पर सैन्य कार्यवाही की जा सकती है।
ग़ज़्ज़ावासियों ने कल रात अवैध ज़ायोनी शासन की सीमा के निकट प्रदर्शन करके इसके विरुद्ध अपने क्रोध को दर्शाया था।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए