इराक़, दाइश का बड़ा हमला, कई सैनिक हताहत व घायल
इराक़ में आतंकवादियों के हमले में 13 सुरक्षाकर्मी हताहत और कई अन्य घायल हो गये।
इराक़ी सूत्रों का कहना है कि आतंकवादी गुट दाइश ने सलाहुद्दीन प्रांत में आतंकवादी कार्यवाहियां की हैं।
साबेरीन न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार आतंकवादी गुट दाइश ने सलाहुद्दीन प्रांत के क्षेत्र यन्केजा पर हमला किया जिसके परिणाम में 13 सुरक्षाकर्मी हताहत और घायल हो गये।
इस रिपोर्ट के अनुसार इस क्षेत्र में देर तक फ़ायरिंग का सिलसिला जारी रहा जिसकी वजह से मारे जाने वालों की संख्या में वृद्धि की आशंका है।
ज्ञात रहे कि आतंकवादी गुट दाइश एक बार फिर इराक़ में सिर उठाने और एक और फिर संगठित होने की कोशिश कर रहा है जबकि सेना आतंकवादी गुटों के विरुद्ध निरंतर आप्रेशन कर रही है। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए