सीरिया में तुर्की की ओर से सैन्य कार्यवाही की संभावना
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i10363-सीरिया_में_तुर्की_की_ओर_से_सैन्य_कार्यवाही_की_संभावना
तुर्की के प्रधानमंत्री ने सीरिया में सैन्य हस्तक्षेप की संभावना व्यक्त की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०४, २०१६ १४:१९ Asia/Kolkata
  • सीरिया में तुर्की की ओर से सैन्य कार्यवाही की संभावना

तुर्की के प्रधानमंत्री ने सीरिया में सैन्य हस्तक्षेप की संभावना व्यक्त की है।

इस्ना की रिपोर्ट के अनुसार अहमद दाऊद ओग़लू ने कहा है कि सीरिया की सीमा पर दाइश की ओर से संभावित कार्यवाहियों के दृष्टिगत तुर्की अपनी संप्रभुता की रक्षा के उद्देश्य से अपनी थल सेना के सैनिकों को सीरिया की सीमा पर भेज सकता है।

ज्ञात रहे कि तुर्की की ओर से सीरिया में सैन्य हस्तक्षेप पर आधारित बयान एेसी स्थिति में आया है कि जब इससे पहले सीरिया, अपनी उत्तरी सीमा पर तुर्की के आक्रमणों की निंदा कर चुका है जिसके बारे में तुर्की का दावा है कि उसने यह कार्यवाही दाइश से संघर्ष के परिप्रेक्षय में की है।

तुर्की के प्रधानमंत्री ने इसी प्रकार 24 नवंबर 2015 को तुर्क सैनिकों द्वारा रूस के युद्धक विमान को गिराने की घटना के बारे में कहा कि यह कार्यवाही रूस के विरुद्ध नहीं थी।

उल्लेखनीय है कि इस घटना के बाद तुर्की और रूस के संबन्धों में तनाव उत्पन्न हो गया था जो अबतक जारी है।