बिन लादेन कंपनी भी आर्थिक तंगी का शिकार
सऊदी अरब की बिन लादेन कांस्ट्रकशन कंपनी (एसबीजी) को इस समय गंभीर आर्थिक तंगी का सामना है।
इस कंपनी के हज़ारों कर्मचारी वेतन न मिलने के कारण विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। लादेन कंपनी अपने हज़ारों कर्मचारियों को कई महीनों से वेतन देने में विफल रही है। बिन लादेन ग्रुप ने अपने हज़ारों कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। बिन लादेन ग्रुप कंपनी पर अपने कर्मचारियों का लगभग 4200 करोड़ बक़ाया है। जिन हज़ारों कर्मचारियों को कंपनी ने निकाल दिया है उनमें विदेशियों के अतिरिक्त कई हज़ार सऊदी नागरिक भी हैं।
आर्थिक मंदी से बिन लादेन कंपनी के शेयरों की कीमत पर प्रभाव पड़ा है और यह माना जा रहा है कि इस कंपनी पर बहुत क़र्ज़ है। बिन लादेन कंपनी के खिलाफ सऊदी अरब की सड़कों पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। कंपनी अपने हजारों कर्मचारियों को कई महीनों से सैलरी और अन्य भत्ते देने में पूरी तरह से नाकाम रही है। अभी हाल ही में बिन लादेन कंपनी के बहुत से कर्मचारियों ने पवित्र नगर मक्का में कई बसों को आग लगा दी थी।