लेबनान, राजनैतिक संकट हुआ दूर, प्रधानमंत्री मीक़ाती को मिला विश्वासमत,
लेबनान की संसद ने सोमवार को नये प्रधानमंत्री नजीब मीक़ाती के मंत्रीमंडल को विश्वासमत दे दिया है।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार लेबनान के संसद सभापति नबीह बिर्री ने एलान किया है कि प्रधानमंत्री नजीब मीक़ाती के मंत्री ने 85 वोटों द्वारा संसद का विश्वासमत हासिल कर लिया है।
सोमवार की शाम लेबनान की संसदीय बैठक में 100 सांसद मौजूद थे किन्तु 15 सांसदों ने देश की नई सरकार के पक्ष में मतदान नहीं किया। ज्ञात रहे कि नजीब मीक़ाती को लेबनान के राष्ट्रपति की ओर से 26 जून को मंत्रीमंडल के गठन की ज़िम्मेदारी दी गयी थी। लेबनान पिछले वर्ष अगस्त के महीने से आधिकारिक सरकार के बिना था और हस्सान दय्याब सरकारी मामलों की देखरेख कर रहे थे। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए