करबला में हश्दुश्शाबी के 9500 जवान तैनात
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i104100-करबला_में_हश्दुश्शाबी_के_9500_जवान_तैनात
इराक़ के पवित्र नगर करबला में इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के श्रद्धाुलों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से साढ़े नौ हज़ार जवानों को तैनात कर दिया गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep २५, २०२१ १७:०५ Asia/Kolkata
  • करबला में हश्दुश्शाबी के 9500 जवान तैनात

इराक़ के पवित्र नगर करबला में इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के श्रद्धाुलों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से साढ़े नौ हज़ार जवानों को तैनात कर दिया गया है।

इराक़ के स्वयंसेवी बल हश्दुश्शाबी के एक कमांडर अली अलहमदानी ने शनिवार को बताया है कि इमाम हुसैन के ज़ायरों की सुरक्षा के लिए 9500 जवानों को तैनात किया जा चुका है।  उन्होंने बताया कि यह संख्या दोगुनी हो चुकी है।

अलहमदानी के अनुसार 9500 जवानों के साथ ही 266 पुलिस वाहन भी गशत लगाते रहेंगे।  इससे पहले इराक़ के एक पुलिस अधिकारी ने बताया था कि इमाम हुसैन के चेहलुम या अरबईन में भाग लेने वालों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतेज़ाम किये जा चुके हैं।

ज्ञात रहे कि सोमवार 27 सितंबर 2021 को इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम का चेहलुम मनाया जाएगा जिसे अरबईन भी कहा जाता है।  इस कार्यक्रम में पूरे विश्व से लाखों को भाग लेने के लिए आते थे किंतु कोरोना के कारण उनकी संख्या को सीमित कर दिया गया है।  इसके बावजूद बहुत बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के करबला पहुंचने की उम्मीद है।