एलेप्पो में भी युद्ध विराम पर सहमति हुई
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i10411-एलेप्पो_में_भी_युद्ध_विराम_पर_सहमति_हुई
अमरीका और रूस ने सीरियाई विरोधियों के साथ वार्ता के बाद एलेप्पो नगर में युद्ध विराम पर सहमति प्रकट की है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
May ०५, २०१६ ०१:५८ Asia/Kolkata
  • एलेप्पो में भी युद्ध विराम पर सहमति हुई

अमरीका और रूस ने सीरियाई विरोधियों के साथ वार्ता के बाद एलेप्पो नगर में युद्ध विराम पर सहमति प्रकट की है।

अमरीकी अधिकारियों के अनुयार सीरिया में संघर्षरत गुटों ने हलब में भी युद्ध विराम पर सहमति जतायी है हालांकि एलेप्पो में झड़पें जारी रहने की रिपोर्ट मिल रही है।

यह सहमति मंगलवार की रात में हुई हैऔर बुधवार की सुबह से लागू हो गयी है।

यह एेसी स्थिति में है कि सीरियाई सरकार के विरोधी नेता रियाज़ हेजाब का कहना है कि सीरिया संकट के समाधान के लिए वार्ता बंद गली में पहुंच चुकी है।

{रियाज़ हेजाब }

बर्लिन में रहने वाले रियाज़ हेजाब ने जर्मनी और फ्रांस के विदेशमंत्रियों और सीरिया के मामले में संयुक्त राष्ट्र संघ के विशेष दूत से भेंट के बाद दावा किया कि दोनों पक्षों के मध्य वार्ता का मौजूदा फार्मूला प्रभावी नहीं है और सीरियाई राष्ट्रपति बश्शार असद के साथ विरोधियों की वार्ता बंदल गली में पहुंच चुकी है। (Q.A.)