अपने घटकों की सहायता से हमने आतंकवाद को परास्त कियाः सीरिया
सीरिया के विदेशमंत्री ने कहा है कि अपने घटकों की सहायता के कारण दमिश्क़ ने आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष में उपलब्धियां अर्जित कीं।
अलजज़ीरा की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया के विदेशमंत्री फ़ैसल अलमिक़दाद ने न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्रसंघ की सुरक्षा परिषद के वार्षिक अधिवेशन बोलते हुए कहा कि सीरिया के घटकों के कारण ही दमिश्क़ ने आतंकवाद से संघर्ष और आतंकवादियों को परास्त करने का काम किया।
उन्होंने कहा कि सीरिया एक बड़ा अरब देश है। सीरिया के विदेशमंत्री का कहना था कि अमरीका, सऊदी अरब और उसके घटकों के हस्तक्षेप के कारण इस देश को समस्याओं का सामना करना पड़ा क्योंकि वे सब आतंकवादियों के समर्थक थे।
फैसल मिक़दाद ने बताया कि इस्राईल और उसके अरब तथा पश्चिमी समर्थकों ने राष्ट्रपति बशार असद की सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए दाइश जैसे तकफ़ीरी आतंकवादी गुटों का गठन किया। उन्होंने कहा कि अंततः जीत, तो आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई में सीरिया और इस्लामी प्रतिरोधी मोर्चे की ही हुई।
सीरिया के विदेशमंत्री का कहना है कि देश में आतंकवादियों की पराजय से अवैध ज़ायोनी शासन बहुत बेचैन है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए