हिज़्बुल्लाह ने इस्राईली ड्रोन मार गिराया
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i104294-हिज़्बुल्लाह_ने_इस्राईली_ड्रोन_मार_गिराया
इस्राईली सेना के प्रवक्ता ने ज़ायोनी शासन से संबंधित एक ड्रोन के दक्षिण लेबनान में गिरने की सूचना दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct ०१, २०२१ ०७:०२ Asia/Kolkata
  • हिज़्बुल्लाह ने इस्राईली ड्रोन मार गिराया

इस्राईली सेना के प्रवक्ता ने ज़ायोनी शासन से संबंधित एक ड्रोन के दक्षिण लेबनान में गिरने की सूचना दी है।

प्राप्त समाचारों के अनुसार इस्राईली सेना का एक ड्रोन दक्षिणी लेबनान के भीतर गिर गया। सूत्रों के अनुसार इस संबंध में जांच पड़ताल जारी है और इस संबंध में अधिक जानकारी नहीं दी गयी है।

इस्राईली सेना के प्रवक्ता के दावे के खिलाफ लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हिज़्बुल्लाह ने सूचना दी है कि इस आंदोलन के सैनिक गुरूवार को स्थानीय समय के अनुसार दोपहर 1 बजकर 55 मिनट पर इस्राईली ड्रोन को मार गिराने में सफल हो गये। साथ ही हिज़्बुल्लाह ने बल देकर कहा है कि इस ड्रोन को दक्षिणी लेबनान के यातिर क्षेत्र में लक्ष्य बनाया गया।

ज्ञात रहे कि इस्राईल ने पिछले महीने अपने कई ड्रोनों को दक्षिणी लेबनान, सीरिया, पश्चिमी किनारे और ग़ज्जा पट्टी में गिरने की सूचना दी है और कहा है कि तकनीकी कारणों से उसके ड्रोन गिरे हैं। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए