पत्थरों के आगे टिक न पाए इस्राईल के आधुनिक ड्रोन विमान...वीडियो
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i104336-पत्थरों_के_आगे_टिक_न_पाए_इस्राईल_के_आधुनिक_ड्रोन_विमान...वीडियो
फ़िलिस्तीनियों ने प्रदर्शन के दौरान आंसू गैस के गोले फ़ायर करने वाले इस्राईली ड्रोन विमान को मार गिराया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct ०२, २०२१ ०८:१३ Asia/Kolkata

फ़िलिस्तीनियों ने प्रदर्शन के दौरान आंसू गैस के गोले फ़ायर करने वाले इस्राईली ड्रोन विमान को मार गिराया।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार हर सप्ताह की तरह इस सप्ताह भी शुक्रवार को फ़िलिस्तीनी जनता इस्राईल की विस्तारवादी नीतियों और कालोनियों के निर्माण के विरुद्ध प्रदर्शन कर रही है कि इस्राईल ने ड्रोन द्वारा उन पर आंसू गैस के गोले बरसाने शुरु कर दिए।

नाराज़ फ़िलिस्तीनियों ने इस्राईल के ड्रोन विमान पर पत्थरों से हमला कर दिया जिसके बाद वह ड्रोन नीचे गिर गया और फिर फ़िलिस्तीनियों ने उस पर लातों की बारिश कर दी।

दूसरी ओर फ़िलिस्तीनियों ने ज़ायोनी शासन के अपराधों और विस्तारवाद के ख़िलाफ़ विभिन्न क्षेत्रों में प्रदर्शन किए।

दक्षिणी नाब्लस के जबले सबीह क्षेत्र में होने वाले शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर इस्राईली सैनिकों ने हमला कर दिया जिसमें 60 से अधिक फ़िलिस्तीनी घायल हो गये।

इस्राईली सैनिकों ने अलख़लील शहर में भी प्रदर्शनकारियों पर हमला किया जिसके बाद फ़िलिस्तीनियों से उनकी झड़पें शुरु हो गयीं और इस्राईली सैनिकों ने प्रदर्शनकारियों का दमन करने के लिए साउंड बम फेंके। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए