बक़ाई: अराक़ची की अमेरिकियों से मुलाक़ात की कोई योजना नहीं
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i143746-बक़ाई_अराक़ची_की_अमेरिकियों_से_मुलाक़ात_की_कोई_योजना_नहीं
पार्स टुडे – इस्लामिक गणराज्य ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने घोषणा की: पाकिस्तान के लिए विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराक़ची की यात्रा के दौरान ईरान और अमेरिका के बीच किसी भी बैठक की योजना नहीं बनाई गई है।
(last modified 2026-04-25T11:52:54+00:00 )
Apr २५, २०२६ १७:२० Asia/Kolkata
  • ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बक़ाई
    ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बक़ाई

पार्स टुडे – इस्लामिक गणराज्य ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने घोषणा की: पाकिस्तान के लिए विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराक़ची की यात्रा के दौरान ईरान और अमेरिका के बीच किसी भी बैठक की योजना नहीं बनाई गई है।

पार्स टुडे की रिपोर्ट के अनुसार ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बक़ाई ने सोशल मीडिया पर एक संदेश में ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराक़ची और उनके प्रतिनिधिमंडल के इस्लामाबाद दौरे का उल्लेख करते हुए लिखा: "इस यात्रा में, अराक़ची पाकिस्तानी उच्च पदाधिकारियों के साथ उनके मध्यस्थता प्रयासों और अमेरिका तथा इज़राइली शासन द्वारा थोपे गए आक्रामक युद्ध को समाप्त करने तथा क्षेत्र में शांति स्थापित करने के लिए उनके सौहार्दपूर्ण प्रयासों पर विचार-विमर्श करेंगे।"

 

बक़ाई ने जोर देकर कहा: "ईरान और अमेरिका के बीच कोई बैठक निर्धारित नहीं है और इस्लामिक गणराज्य ईरान के विचार और सुझाव पाकिस्तानी पक्ष को अवगत कराए जाएंगे।"mm