प्रतिरोध को तोड़ने के लिए पश्चिमी देश एकजुटः हमास
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i104358-प्रतिरोध_को_तोड़ने_के_लिए_पश्चिमी_देश_एकजुटः_हमास
फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आन्दोलन हमास ने बताया है कि प्रतिरोध को तोड़ने के लिए पश्चिमी सरकारें अपने क्षेत्रीय घटक देशों के साथ मिलकर काम कर रही हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct ०२, २०२१ १७:२० Asia/Kolkata
  • प्रतिरोध को तोड़ने के लिए पश्चिमी देश एकजुटः हमास

फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आन्दोलन हमास ने बताया है कि प्रतिरोध को तोड़ने के लिए पश्चिमी सरकारें अपने क्षेत्रीय घटक देशों के साथ मिलकर काम कर रही हैं।

फ़िलिस्तीनी अलयौम के अनुसार हमास की राजनैतिक शाखा के प्रभारी मूसा अबू मरज़ूक़ ने कहा है कि कुछ क्षेत्रीय शासकों के समर्थन से पश्चिमी सरकारें, ग़ज़्ज़ा पट्टी के परिवेष्टन को और अधिक कड़ा करना चाहती हैं ताकि अवैध ज़ायोनी शासन के मुक़ाबले में प्रतिरोध की शक्ति समाप्त हो जाए।

अबू मरज़ूक़ का कहना था कि यह योजना वास्तव में फ़िलिस्तीनी प्रतिरोधकर्ताओं की उपलब्धियों को नष्ट करने के अर्थ में है। अबू मरज़ूक ने बताया कि पश्चिम की इन कार्यवाहियों के मुक़ाबले में हमास, हाथ बांधे बैठा नहीं रहेगा।  उन्होंने कहा कि ग़ज़्ज़ा के परिवेष्टन को समाप्त करने के लिए हम यथासंभव प्रयास करेंगे।

उल्लेखनीय है कि अरबी भाषा के समाचारपत्र "अलअख़बार" ने अपने बुधवार के संस्करण में इस विषय का रहस्योदघाटन किया था कि यूएई ने हाल ही में कोशिश की थी कि सऊदी अरब, मिस्र और जार्डन को साथ मिलाकर एक गठबंधन तैयार किया जाए और इसके माध्यम से फ़िलिस्तीन के प्रतिरोध आन्दोलनों की शक्ति को तोड़ा जा सके।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए