सीरिया में सात आतंकवादी मारे गये
सूत्रों ने सीरिया के एदलिब में आतंकवादियों के ठिकानों पर ड्रोन हमले की सूचना दी है।
अलमयादीन ने सूचना दी है कि सीरियाई सेना ने इस देश के पश्चिमोत्तर में स्थित एदलिब प्रांत में आतंकवादियों के ठिकानों पर हमला किया है जिसमें सात आतंकवादी मारे गये हैं।
एदलिब सीरिया के उन क्षेत्रों में से है जो हथियार बंद आतंकवादियों के कब्ज़े में है और सीरियाई सरकार के साथ होने वाले समझौते के अनुसार बहुत आतंकवादी तत्व दूसरे क्षेत्रों से भी इस क्षेत्र में चले गये हैं।
सीरिया वर्ष 2011 से आतंकवादी कार्यवाहियों व हमलों का साक्षी रहा है और इन हमलों में लाखों व्यक्ति हताहत व घायल हो चुके हैं। इसी प्रकार आतंकवादी हमलों के कारण दसियों लाख लोग बेघर हो गये। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!