सीरिया संकट का समाधान सबके हित में हैः बश्शार असद
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i10453-सीरिया_संकट_का_समाधान_सबके_हित_में_हैः_बश्शार_असद
सीरिया के राष्ट्रपति ने कहा है कि आतंकवादियों के मुक़ाबले में सरकार की विजय, न केवल क्षेत्र के लिए बल्कि पूरे विश्व के हित में है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०५, २०१६ १३:२० Asia/Kolkata
  • सीरिया संकट का समाधान सबके हित में हैः बश्शार असद

सीरिया के राष्ट्रपति ने कहा है कि आतंकवादियों के मुक़ाबले में सरकार की विजय, न केवल क्षेत्र के लिए बल्कि पूरे विश्व के हित में है।

बश्शार असद ने आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष में मास्को द्वारा दमिश्क़ के समर्थन की प्रशंसा करते हुए कहा कि सीरिया की सरकार के मुक़ाबले में आतंकवादियों की पराजय से पूरे विश्व को लाभ होगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि आतंकवादियों से संघर्ष के दौरान रूस की ओर से सीरिया की जनता की सहायता सराहनीय कार्य है।

बश्शार असद ने स्पष्ट किया कि विदेशियों द्वारा आतंकवादियों के समर्थन के बावजूद हम आतंकवादियों को अपने देश से बाहन निकाले बिना चैन से नहीं बैठेंगे।

सीरिया के राष्ट्रपति ने कहा कि हम अतिक्रमणकारियों की पराजय तक प्रतिरोध जार रखेंगे।