यमनी सेना ने अमेरिका निर्मित ड्रोन मार गिराया
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i104534-यमनी_सेना_ने_अमेरिका_निर्मित_ड्रोन_मार_गिराया
यमनी सेना ने सऊदी अरब के साथ अपनी सीमा पर अमेरिका निर्मित एक जासूसी ड्रोन को मार गिराया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct ०८, २०२१ ०९:४४ Asia/Kolkata
  • यमनी सेना ने अमेरिका निर्मित ड्रोन मार गिराया

यमनी सेना ने सऊदी अरब के साथ अपनी सीमा पर अमेरिका निर्मित एक जासूसी ड्रोन को मार गिराया है।

समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार एक अमेरिकी ड्रोन सऊदी अरब के दक्षिण में स्थित जाज़ान क्षेत्र में उड़ रहा था कि यमनी सेना के जवानों ने उसे मार गिराया।

समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार यमनी सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर यहिया सरी ने अपने ट्वीट में कहा कि RQ-20 जासूसी ड्रोन को यमनी सेना और स्वंय सेवी बल के जवानों ने मार गिराया। यमनी सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर यहिया सरी ने बताया है कि यह अमेरिका निर्मित जासूसी ड्रोन विमान था जिसे यमन और सऊदी अरब के सीमावर्ती क्षेत्र में जाज़ान में मार गिराया गया।

उन्होंने बल देकर कहा है कि यह ड्रोन जासूसी कर रहा था और उसे उपयुक्त हथियारों से मार गिराया गया। यहिया सरी ने बुधवार को कहा था कि यमनी सेना के एअर डिफेन्स ने सऊदी अरब के एक अन्य जासूसी ड्रोन ch4 को मारिब प्रांत के अलजौबेह क्षेत्र में मार गिराया था। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए