सऊदी गठबंधनः किंग अब्दुल्लाह एयरपोर्ट पर यमन का मिसाइल हमला
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i104574-सऊदी_गठबंधनः_किंग_अब्दुल्लाह_एयरपोर्ट_पर_यमन_का_मिसाइल_हमला
सऊदी गठबंधन ने कहा है कि यमन की सेना ने दक्षिणी सऊदी अरब के जाज़ान शहर के एयरपोर्ट पर ड्रोन से राकेट फ़ायर किए हैं जिसके नतीजे में दस आम नागरिक घायल हो गए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct ०९, २०२१ ०९:०९ Asia/Kolkata
  • सऊदी गठबंधनः किंग अब्दुल्लाह एयरपोर्ट पर यमन का मिसाइल हमला

सऊदी गठबंधन ने कहा है कि यमन की सेना ने दक्षिणी सऊदी अरब के जाज़ान शहर के एयरपोर्ट पर ड्रोन से राकेट फ़ायर किए हैं जिसके नतीजे में दस आम नागरिक घायल हो गए।

सऊदी गठबंधन के प्रवक्ता तुर्की मालेकी ने दावा किया कि एयरपोर्ट पर यमन से आए ड्रोन ने राकेट फ़ायर कर दिए जिसके नतीजे में दस यात्री और एयरपोर्ट के कर्मचारी घायल हो गए।

सऊदी गठबंधन ने यह दावा भी किया है कि एक अन्य ड्रोन विमान को हवा में ही मार गिराया गया। यमनी सेना ने सऊदी अरब के इस दावे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

यमन की सेना और सत्ताधारी अंसारुल्लाह आंदोलन का कहना है कि सऊदी अरब ने यमन की नाकाबंदी कर रखी है साथ ही वह यमनी इलाक़ों पर हमले करता रहता है जिसके जवाब में यमन की सेना की ओर से भी सऊदी इलाक़ों पर हमले किए जाते हैं।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए