इराक़ में मतदान का प्रतिशत रहा 41 प्रतिशत
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i104644-इराक़_में_मतदान_का_प्रतिशत_रहा_41_प्रतिशत
इराक़ के चुनाव आयोग ने घोषणा की है कि देश में होने वाले संसदीय चुनाव में मतदान का प्रतिशत 41 प्रतिशत रहा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct ११, २०२१ १०:१२ Asia/Kolkata
  • इराक़ में मतदान का प्रतिशत रहा 41 प्रतिशत

इराक़ के चुनाव आयोग ने घोषणा की है कि देश में होने वाले संसदीय चुनाव में मतदान का प्रतिशत 41 प्रतिशत रहा।

अलफुरात न्यूज़ के अनुसार इराक़ के चुनाव आयोग ने सोमवार को एक बयान जारी करके बताया है कि विभिन्न प्रांतों में मतदान की भागीदारी अलग-अलग रही किंतु कुल मिलकार मतदान 41 प्रतिशत रहा।

बयान में कहा गया है कि किसी प्रत्याशी या किसी धड़े की विजय पर आधारित रिपोर्ट विश्वसीन नहीं है।  बयान के अनुसार रविवार को होने वाले संसदीय चनुाव के संबन्ध में इराक़ी चुनाव आयोग की ओर से जारी बयान या रिपोर्ट ही विशवसनीय है।

चुनाव आयोग ने इराक़ियों से मांग की है कि वे केवल चुनाव आयोग द्वारा घोषित परिणामों की ही ओर ध्यान केन्द्रित करें किसी दूसरी ओर नहीं।

इससे पहले इराक़ के राष्ट्रपति बरहम सालेह और वहां के प्रधानमंत्री मुस्तफ़ा अलकाज़ेमी देश के संसदीय चुनाव के आयोजन में सरकार, सुरक्षाबलों, चुनाव आयोग और अन्य संगठनों के योगदान पर आभार व्यक्त कर चुके हैं।

याद रहे कि इराक़ में रविवार  10 अक्तूबर को संसदीय चुनाव के लिए मतदान किया गया था।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए