तुर्की और तालेबान के बीच अंकारा में वार्ता
तुर्की के विदेशमंत्री ने अंकारा में तालेबान के प्रतनिधिमण्डल से भेंटवार्ता में विभिन्न मुद्दो पर विचार विमर्श किया।
अनातोली समाचार एजेन्सी के अनुसार तुर्की के विदेशमंत्री मौलूद चावूश ओग़लू ने तुर्की पहुंचने वाला तालेबान के शिष्टमण्डल से भेंटवार्ता की। वार्ता के बाद तुर्की के विदेशमंत्री ने कहा कि तालेबान ने तुर्की से अफ़ग़ानी शरणार्थियों की वापसी का समर्थन किया है।
चावूश ओग़लू ने कहा कि तुर्की के लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि अफ़ग़ानिस्तान में एसी व्यापक सरकार का गठन हो जिसमें वहां के सभी वर्गों का प्रतिनित्व पाया जाता हो। तुर्की के विदेशमंत्री ने बताया कि तालेबान के साथ वार्ता में महिलाओं की शिक्षा और अफ़ग़ानिस्तान की महिलाओं के रोज़गार के मुद्दों पर भी चर्चा की गई।
याद रहे कि गुरूवार को तालेबान के विदेशी मामलों के प्रभारी अमीर ख़ान मुत्तक़ी के नेतृत्व में तालेबान का एक प्रतिनिधिमण्डल तुर्की की यात्रा पर अंकारा पहुंचा था जिसने तुर्की के अधिकारियों के साथ कई मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए