लेबनान में राष्ट्रीय शोक की घोषणा
लेबनान की राजधानी बेरूत में गुरूवार को होने वाली फायरिंग तथा उसके परिणाम स्वरूप कई लोगों के हताहत और घायल होने के बाद सरकार ने राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार लेबनान के प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान जारी करके शुक्रवार को देश में राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।
नजीब मीक़ाती के कार्यालय से एलान किया गया है कि राजधानी में घटने वाली गुरूवार की घटना के कारण शुक्रवार को सरकारी कार्यालय और स्कूल तथा कालेज सब ही बंद रहेंगे।
बेरुत बंदरगाह धमाके की जांच से न्यायाधीश तारिक़ बिटर को हटाने का आह्वान करते हुए गुरूवार को हिज़्बुल्लाह के हज़ारों समर्थकों ने बेरूत जस्टिस पैलेस के बाहर प्रदर्शन किये। इसी बीच उनपर अज्ञात लोगों की ओर से फाएरिंग की गई जिमसें कम से कम 6 लोग मारे गए और 25 अन्य घायल हो गए।
इन प्रदर्शनकारियों ने न्यायाधीश तारिक़ बिटर को हटाने की मांग के साथ ही उनपर पक्षपात का भी आरोप लगाया। हिज़बुल्लाह और अमल आन्दोलनों ने गोलीबारी की घटना को कायराना कार्यवाही बताया है। उनका मानना है कि यह काम करके लेबनान का माहौल ख़राब करने की कोशिश की जा रही है।
इसी बीच लेबनान के राष्ट्रपति अमील लेहूद ने बेरूत में घटने वाली घटना में ज़ायोनी शासन और उसके एजेन्टों की भूमिका की ओर संकेत करते हुए कहा है कि शत्रुओं की ओर से लेबनान में अशांति उत्पन्न करने के सारे प्रयास विफल रहेंगे।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए