लेबनान, हिज़्बुल्लाह के शहीदों की शवयात्रा पर फ़ायरिंग...वीडियोज़
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i104824-लेबनान_हिज़्बुल्लाह_के_शहीदों_की_शवयात्रा_पर_फ़ायरिंग...वीडियोज़
लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हिज़्बुल्लाह के समर्थकों पर एक बार फिर फ़ायरिंग की गयी।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct १६, २०२१ ०८:२७ Asia/Kolkata

लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हिज़्बुल्लाह के समर्थकों पर एक बार फिर फ़ायरिंग की गयी।

बैरूत बंदरगाह धमाके की जांच के न्यायाधीश तारिक़ बैतार को हटाने का आह्वान करते हुए गुरूवार को हिज़्बुल्लाह के हज़ारों समर्थकों ने बैरूत जस्टिस पैलेस के बाहर प्रदर्शन किये।  इसी बीच उनपर अज्ञात लोगों की ओर से फाएरिंग की गई जिमसें कम से कम 6 लोग मारे गए और 25 अन्य घायल हो गए।

हिज़्बुल्लाह, अमल आंदोलन और मरदा पार्टी के अह्वान पर यह शांतिपूर्ण प्रदर्शन का आयोजन किया गया था लेकिन घात लगाए दुश्मनों के स्नाइपरों ने प्रदर्शनकारियों के सिरों को निशाना बनाया।

हिज़्बुल्लाह ने हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए ज़िम्मेदारों को तुरंत गिरफ़्तार करने और कड़ी से कड़ी सज़ा दिए जाने की मांग की। यह एसी हालत में है केि शुक्रवार को शहीदों की शवयात्रा निकाली गयी जिस पर एक बार फिर हमला किया गया।  (AK)