मक्के के निकट दाइश का घेराव
सऊदी अरब के संचार माध्यमों ने बताया है कि पवित्र नगर मक्का के निकट आतंकी गुट दाइश के विरुद्ध एक बड़ी कार्यवाही आरंभ की गई है।
अलआलम टीवी के अनुसार सऊदी मीडिया ने बताया है कि गुरुवार से मक्के के निकट आतंकी गुट दाइश के सदस्यों के विरुद्ध एक व्यापक सुरक्षा कार्यवाही आरंभ कर दी गई है। आपातकालीन बलों और पुलिसकर्मियों ने दाइश के आतंकियों को मक्के के निकट एक स्थान पर अपने घेरे में ले लिया है और उनसे आत्म समर्पण करने के लिए कहा है कि लेकिन वे सऊदी बलों पर बमों से हमले कर रहे हैं। मक्के के पूर्व में स्थित वादिए नोमान में हो रही इस झड़प में अब तक चार आतंकी मारे जा चुके हैं।
सऊदी अरब के लोगों ने सुरक्षा बलों से समरसता दर्शाने के लिए गुरुवार की सुबह से ट्वीटर पर, मक्के में दाइश घेरे में शीर्षक के अंतर्गत एक हेश टैग के माध्यम से कैंपेन शुरू की है। सऊदी अरब के गृह मंत्रालय ने अभी तक मीडिया की इन रिपोर्टों के बारे में कोई बयान नहीं दिया है लेकिन मीडियाकर्मियों का कहना है कि यह झड़प अब भी जारी है। सऊदी अरब के अधिकारियों और मीडिया की ओर से आतंकियों से संघर्ष के दावे हर कुछ दिन बाद सामने आते रहते हैं लेकिन वास्तविकता यह है कि सऊदी अरब क्षेत्र में तकफ़ीरी आतंकवाद का सबसे बड़ा समर्थक है और इस बात को उसके मित्र व घटक देश भी मानते हैं। (HN)