फेसबुक ने बंद किया बश्शार असद का एकाउन्ट
फेसबुक ने बिना किसी स्पष्टीकरण के सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद का फेसबुक एकाउन्ट बंद कर दिया।
स्पूतनिक समाचार एजेन्सी के अनुसार फेसबुक ने बश्शार असद के साथ ही साथ प्रतिरोध के समर्थक चैनेल अलमयादीन को भी बिना किसी स्पष्टीकरण के बंद कर दिया।
फेसबुक ने इसी प्रकार से सीरिया की वैध सरकार का समर्थन करने वाले चैनेलों को बुधवार से समा, अद्दुनिया और अलमयादीन को भी लोगों की पहुंच से दूर कर दिया है।
फेसबुक ने यह क़दम एेसी स्थिति में उठाया है कि जब गुट दाइश, नुस्राफ्रंट और जैशुल इस्लाम जैसे आतंकवादी गुटों के लिए गतिविधयों पर रोक नहीं है। वे फेसबुक पर अपने जघन्य अपराधों और हत्याओं के वीडियों पेश करते रहते हैं।
इससे पहले इस्लामी प्रतिरोध का समर्थन करने के कारण अलआलम टीवी चैनेल को कई बार इसी प्रकार से दंडित किया जा चुका है। सऊदी अरब ने अलआलम टीवी चैनेल को नाएल सेट और अरब सेट से हटाने के लिए कई बार प्रयास किये हैं।