सैनिकों के मार्ग में धमाका, 13 हताहत
दमिश्क में सीरियाई सैनिकों के मार्ग में बम का एक धमाका हुआ जिसमें 13 लोग मारे गये।
समाचार एजेन्सी साना ने रिपोर्ट दी है कि यह विस्फोट उस समय हुआ जब सीरियाई सैनिकों की गाड़ी दमिश्क में अर्रईस नामक पुल के नीचे से गुज़र रही थी। इस विस्फोट का कारण वह दो बम थे जिन्हें बस के रास्ते में रखा गया था।
इस रिपोर्ट के आधार पर बम को निष्क्रिय बनाने वाला दस्ता तीसरे बम को निष्क्रिय बनाने में कामयाब हो गया। इस बम को उस स्थान से बरामद किया गया जहां विस्फोट हुआ था।
अस्पताल सूत्रों ने इस विस्फोट में 13 लोगों के हताहत और तीन अन्य के घायल होने की पुष्टि की है। अभी तक किसी ने भी इस विस्फोट की ज़िम्मेदारी स्वीकार नहीं की है। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!