यमनी सेना का बड़ा आप्रेशन, सऊदी गठबंधन के 4 कमान्डर ढेर
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i104966-यमनी_सेना_का_बड़ा_आप्रेशन_सऊदी_गठबंधन_के_4_कमान्डर_ढेर
यमन में अतिग्रहणकारी सऊदी गठबंधन के चार बड़े कमान्डर यमनी सेना के हाथों मारे गये।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct २०, २०२१ ११:५८ Asia/Kolkata
  • यमनी सेना का बड़ा आप्रेशन, सऊदी गठबंधन के 4 कमान्डर ढेर

यमन में अतिग्रहणकारी सऊदी गठबंधन के चार बड़े कमान्डर यमनी सेना के हाथों मारे गये।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार यमनी सेना की कार्यवाही में मसअद सय्यादी, अब्दुल रक़ीब नक़्क़ाश, इब्राहीम अली नाजी अलहेजरी और वसीम तौफ़ीक़ अली शदीवा, मआरिब में यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों की कार्यवाही में मारे गये।

सऊदी गठबंधन से जुड़े मीडिया ने इन चारों कमान्डरों के मारे जाने के स्थान और समय का उल्लेख नहीं किया लेकिन पिछले दिनों से मआरिब की स्वतंत्रता के लिए यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों के आप्रेशन में यह कामन्डर मारे गये हैं।

यमन की सशस्त्र सेना के प्रवक्ता यहिया सरी ने एक प्रेस कांफ़्रेंस में मआरिब और शबवा प्रांतों में यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों की ओर से अंजाम दिए गये, रबी अन्नस्र नामक ताज़ा सैन्य आप्रेशन का ब्योरा देते हु२ए कहा कि इन दोनों प्रांतों के 5 ज़िले यमनी सेना के कंट्रोल में आ गये हैं।

सैन्य मामलों के टीकाकारों का मानना है कि आतंकवादी गुट दाइश, अलक़ायदा और मंसूर हादी के किराए के सैनिकों के हाथों मआरिब प्रांत के निकल जाने से बाक़ी बचे प्रांत भी यमनी सेना के कंट्रोल में आ जाएंगे। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए