फ़िलिस्तीनी बंदियों को सऊदी अरब तत्काल आज़ाद करेः हमास
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i105084-फ़िलिस्तीनी_बंदियों_को_सऊदी_अरब_तत्काल_आज़ाद_करेः_हमास
फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आन्दोलन ने सऊदी अरब से मांग की है कि फ़िलिस्तीनी बंदियों को रेयाज़ तुरंत आज़ाद करे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct २३, २०२१ १२:१२ Asia/Kolkata
  • फ़िलिस्तीनी बंदियों को सऊदी अरब तत्काल आज़ाद करेः हमास

फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आन्दोलन ने सऊदी अरब से मांग की है कि फ़िलिस्तीनी बंदियों को रेयाज़ तुरंत आज़ाद करे।

हमास ने एक बयान जारी करके सऊदी अरब से मांग की है कि उसके प्रतिनिधि को तत्काल जेल से आज़ाद किया जाए।

हमास के बयान के अनुसार उसके प्रतिनिधि मुहम्मद सालेह अलख़ज़री और उनके बेटे हानी मुहम्मद अलख़ज़री को, जिनहें अकारण सऊदी जेल में बंद करके रखा गया है, अविलंब आज़ाद किया जाए।

इसी बीच संयुक्त राष्ट्रसंघ की मानवाधिकार परिषद से संबन्धित एक स्थानीय परिषद ने भी मुहम्मद सालेह अलख़ज़री की आज़ादी की मांग की है।  इस परिषद द्वारा उनकी गिरफ़्तारी को ग़ैरक़ानूनी बताया गया है।  इस अन्तर्राष्ट्रीय संस्था का कहना है कि सऊदी अरब की जेलों में मानवाधिकारों का हनन किया जाता है।

ज्ञात रहे कि फरवरी 2019 को सऊदी अरब ने इस देश में रहने वाले 60 लोगों को गिरफ़्तार किया गया था जिसमें हमास के सऊदी अरब में प्रतिनिधि मुहम्मद सालेह अलख़ज़री और उनके बेटे हानी मुहम्मद अलख़ज़री शामिल थे।  सऊदी अरब की सरकार ने कुछ समय पहले उनके विरुद्ध कड़ी धाराएं लगाई हैं।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए