बिन सलमान मेरी हत्या करवाकर ही दम लेगाः अलजबरी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i105132-बिन_सलमान_मेरी_हत्या_करवाकर_ही_दम_लेगाः_अलजबरी
सऊदी अरब के पूर्व मंत्री और गुप्तचर अधिकारी का कहना है कि वर्तमान युवराज मेरी हत्या करवाना चाहते हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct २४, २०२१ १८:४२ Asia/Kolkata
  • बिन सलमान मेरी हत्या करवाकर ही दम लेगाः अलजबरी

सऊदी अरब के पूर्व मंत्री और गुप्तचर अधिकारी का कहना है कि वर्तमान युवराज मेरी हत्या करवाना चाहते हैं।

कनाडा में जीवन गुज़ार रहे सऊदी अरब के पूर्व मंत्री ने सऊदी अरब के युवराज की ओर से अपनी हत्या करवाए जाने की बात कही है।सअद बिन ख़ालिद अलजबरी ने एक इंटरव्यू में कहा है कि मुहम्मद बिन सलमान किसी भी समय मेरा क़्तल करवा सकते हैं।

सन 2017 में सऊदी अरब से भागकर कनाडा में निर्वासन का जीवन गुज़ार रहे सअद अलजबरी ने कहा कि सऊदी अरब के युवराज मुहम्मद बिन सलमान ने मेरे बच्चों को वहां पर बंधक बना रखा है और वे मेरी हत्या करवाने की कोशिशों में लगे हुए हैं।

अमरीकी टीवी चैनेल सीबएस को दिये इन्टरव्यू में सऊदी अरब के पूर्व गृहमंत्री ने यह बातें कही हैं।  सअद अलजबरी के बेटे ख़ालिद अलजबरी ने ट्वीट करके बताया है कि अपने बच्चों को स्वतंत्र कराने के लिए लगातार चार वर्षों तक के प्रयासों में विफल रहने के बाद अब मेरे पिता ने अपना मौन तोड़ने का संकल्प किया है।

सअद अलजबरी के बयान पर वाशिग्टन में स्थित सऊदी दूतावास ने एक बयान में यह दावा किया है कि अलजबरी कोई सच्चा इंसान नहीं है।  इस बयान के अनुसार सअद अलजबरी अरबों डाॅलर के भ्रष्टाचार से स्वयं को बचाने के लिए इस प्रकार के बयान दे रहे हैं।

बताया जा रहा है कि सअद अलजबरी इस समय सऊदी क्राउन प्रिंस मुहम्मद बिन सलमान के लिए एक जटिल समस्या बन गए हैं।  वर्तमान समय में वे कनाडा में बहुत ही कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच जीवन गुज़ार रहे हैं।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए