सऊदी अरब से यात्री विमान सीधा आज इस्राइल पहुंचेगा
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i105150-सऊदी_अरब_से_यात्री_विमान_सीधा_आज_इस्राइल_पहुंचेगा
ज़ायोनी सूत्रों ने सूचना दी है कि सऊदी अरब से पहला यात्री विमान सोमवार को सीधे इस्राईल पहुंचेगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct २५, २०२१ ०९:०६ Asia/Kolkata
  • सऊदी अरब से यात्री विमान सीधा आज इस्राइल पहुंचेगा

ज़ायोनी सूत्रों ने सूचना दी है कि सऊदी अरब से पहला यात्री विमान सोमवार को सीधे इस्राईल पहुंचेगा।

समाचार एजेन्सी फार्स की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब से इस्राईल के मध्य यह पहली सीधी उड़ान होगी और यह यात्री विमान इस्राईल के बिन गोरियन हवाई अड्डे पर उतरेगा।

सूत्रों के अनुसार यह उड़ान सुंयक्त अरब इमारात की जेट एअरलाइन कंपनी के यात्री विमान द्वारा अंजाम दी जायेगी और यह उड़ान रियाज़ से आरंभ होगी। जायोनी संचार माध्यमों ने इसके बारे में अधिक जानकारी नहीं दी है और अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यात्रियों में कौन लोग शामिल होंगे।

सऊदी अरब ने पिछले साल इस्राईल तक जाने वाले यात्रियों विमानों का मार्ग प्रशस्त करने के लिए संयुक्त अरब इमारात और बहरैन से होकर जाने के प्रति सहमति जताई थी परंतु अब तक सऊदी अरब से अवैध अधिकृत फिलिस्तीन तक कोई सीधी उड़ान नहीं हुई थी।

जानकार हल्कों का मानना है कि सऊदी अरब सहित कुछ अरब देशों के इस्राईल के साथ गुप्त संबंध हैं और बहरैन और संयुक्त अरब इमारात जैसे कुछ अरब देशों ने जायोनी शासन के साथ अपने संबंधों को ज़ाहिर कर दिया है परंतु सऊदी अरब इस्लामी जगत की भर्त्सना की डर से इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक नहीं कर रहा है और वह दिन दूर नहीं है जब सऊदी अरब भी इस्राईल के साथ अपने गुप्त संबंधों को स्पष्ट कर देगा।

नोटः यह व्यक्तिगत विचार हैं। इनसे पार्सटूडे का सहमत होना ज़रूरी नहीं है। MM