इराक़ में आतंकवादी हमला, 30 हताहत व घायल
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i105214-इराक़_में_आतंकवादी_हमला_30_हताहत_व_घायल
इराक के दियाला प्रांत के कई गांवों में दाइश ने हमला करके 30 से अधिक लोगों को हताहत व घायल कर दिया।  
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct २७, २०२१ ०६:५३ Asia/Kolkata
  • इराक़ में आतंकवादी हमला, 30 हताहत व घायल

इराक के दियाला प्रांत के कई गांवों में दाइश ने हमला करके 30 से अधिक लोगों को हताहत व घायल कर दिया।  

इराकी सूत्रों ने बताया है कि दाइश के आतंकवादी तत्व कई वाहनों पर सवार होकर अर्रेशाद, कलिवात, और अलहवाशा गांव के लोगों पर हमला किया। आरंभिक रिपोर्टों में कहा गया है कि इस हमले में कम से कम 15 इराकी हताहत और 18 से अधिक हताहत हो गये।

इराक में आतंकवादी गुट दाइश की पराजय के बावजूद अभी भी इस देश के विभिन्न क्षेत्रों में दाइश के तत्व मौजूद हैं और वे छिटपुट आंतकवादी कार्यवाहियां करते- रहते हैं।

ज्ञात रहे कि वर्ष 2014 में आतंकवादी गुट दाइश ने अमेरिका, पश्चिमी देशों और सऊदी अरब के वित्तीय समर्थन से इराक पर हमला करके इस देश के उत्तरी और पश्चिमी भागों पर नियंत्रण कर लिया था और अपने कब्ज़े के दौरान उसने जघन्य अपराध किये।

उसके बाद इराक ने आतंकवाद से मुकाले के लिए ईरान की सहायता का आह्वान किया है। उसके पश्चात इराकी सैनिकों ने ईरान की सहायता से इराक के पश्चिम में स्थित अलअंबार प्रांत के रवा नगर को आज़ाद करा लिया। इस शहर के आज़ाद होने के बाद व्यवहारिक रूप से इराक से आतंकवादी गुट दाइश का काम खत्म हो गया। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए