सऊदी अरब और ज़ायोनी शासन के बीच शुरू हुए आर्थिक संबन्ध
इस्राईल से प्रकाशित होने वाले समाचारपत्र Globes ने सऊदी अरब और ज़ायोनी शासन के बीच आर्थिक संबन्ध बनाए जाने की सूचना दी है।
सऊदी लीक्स वेबसाइट के अनुसार समाचारपत्र ग्लोब्स ने अपने गुरूवार के संस्करण में लिखा है कि पिछले कुछ महीनों के दौरान ज़ायोनी शासन और सऊदी अरब के बीच कूटनैतिक संबन्ध स्थापित करने के बारे में वार्ता हुई है।
समाचारपत्र लिखता है कि इस्राईल निर्मित वस्तुओं के लिए सऊदी बाज़ार के दरवाज़े खुलना, इस्राईल की कंपनियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण बात है।
ग्लोबल के अनुसार सोमवार को सऊदी अरब की पहली फ्लाइट, रेयाज़ से तेलअवीव के लिए रवाना हुई थी। इसी के साथ मंगलवार को तेलअवीव से पहली उड़ान सऊदी अरब पहुंची।
याद रहे कि हिब्रू भाषा की एक बेवसाइट ने हाल ही में लिखा है कि 27 सितंबर को अमरीका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सेलीवान ने सऊदी अरब की यात्रा की थी।
इस यात्रा के दौरान अमरीका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने रेयाज़ में मुहम्मद बिन सलमान से भेंटवार्ता में रेयाज़ और तेलअवीव के बीच संबन्धों को सामान्य करने के बारे में वार्ता की थी।
हाल ही में सऊदी अरब के विदेशमंत्री ने दावा किया है कि इस्राईल ने क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता स्थापित करने में सहायता की है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए