क्षेत्र में अमरीका और नेटो की छावनियां, सबके लिए ख़तराः तालेबान
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i105318-क्षेत्र_में_अमरीका_और_नेटो_की_छावनियां_सबके_लिए_ख़तराः_तालेबान
तालेबान ने क्षेत्र में अमरीका और नेटो की छावनियों के बारे में चेतावनी दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct २९, २०२१ २०:०२ Asia/Kolkata
  • क्षेत्र में अमरीका और नेटो की छावनियां, सबके लिए ख़तराः तालेबान

तालेबान ने क्षेत्र में अमरीका और नेटो की छावनियों के बारे में चेतावनी दी है।

तालेबान का कहना है कि क्षेत्र में अमरीका और नेटो की छावनियां, पड़ोसी देशों के लिए गंभीर ख़तरा सिद्ध होंगी।

तसनीम की रिपोर्ट के अनुसार तालेबान के प्रवक्ता ने कहा है कि अपनी छावनियां बनाने के लिए अमरीका और नेटो को क्षेत्रीय देशों पर किसी भी प्रकार का कोई दबाव नहीं बनाना चाहिए।

तालेबान की ओर से सैन्य छावनियों के संदर्भ में अमरीका और नेटो को चेतावनी देने से पहले रूसी विदेशमंत्री सरगेई लावरोफ़ भी अफ़ग़ानिस्तान के पड़ोसी देशों से मांग कर चुके हैं कि वे किसी भी सूरत में अपनी धरती को अमरीका और नेटो को छावनी बनाने के लिए न दें।

कुछ अपुष्ट रिपोर्टों से पता चलता है कि अमरीका, पाकिस्तान की वायुसीमा को प्रयोग करके अफ़ग़ानिस्तान में कार्यवाहियां करना चाहता है।  हालांकि पाकिस्तान ने इस संबन्ध में अमरीका के साथ किसी भी प्रकार के समझौते को रद्द कर दिया है।

दूसरी ओर अफ़ग़ानिस्तान के एक अन्य पड़ोसी देश ताजिकिस्तान में भी अमरीका की सैन्य उपस्थिति की अपुष्ट रिपोर्टें सामने आ चुकी हैं।

जानकारों का कहना है कि किसी भी देश में अमरीका की सैन्य उपस्थिति बाद में उस देश और उसके पड़ोसियों के लिए घातक सिद्ध हुई है।  अमरीका ने जहां जहां भी अपनी छावनियां बनाईं वहां का वातावरण सदैव तनावपूर्ण हो गया और वहां की जनता ने अपने देश में अमरीकी सैन्य उपस्थिति का विरोध किया जैसाकि इस समय इराक़ में देखा जा रहा है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए