अमरीकी चोरी को ईरान ने बनाया नाकाम, लेबनान में जश्न
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i105562-अमरीकी_चोरी_को_ईरान_ने_बनाया_नाकाम_लेबनान_में_जश्न
….ईरान का तेल चोरी करने की अमरीका की कोशिश को ईरान द्वारा नाकाम बना दिए जाने पर लेबनान में जश्न मनाया गया।.....लेबनान में सोशल मीडिया पर ईरान की क्रांति संरक्षक फ़ोर्स आईआरजीसी के नाम का हैशटैग ट्रेंड कर रहा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ०४, २०२१ १३:५७ Asia/Kolkata

….ईरान का तेल चोरी करने की अमरीका की कोशिश को ईरान द्वारा नाकाम बना दिए जाने पर लेबनान में जश्न मनाया गया।.....लेबनान में सोशल मीडिया पर ईरान की क्रांति संरक्षक फ़ोर्स आईआरजीसी के नाम का हैशटैग ट्रेंड कर रहा है।

.....लेबनानी युवा का कहना है कि क्रांति संरक्षक फ़ोर्स ने बिल्कुल सही क़दम उठाया है हमें इस पर बड़ी ख़ुशी है। यह अमरीकी हमलावरों की बड़ी बदनामी की बात है। ईरान के सर्वोच्च नेता ने बिल्कुल सही कहा है कि अमरीकियों को इस इलाक़े से बाहर निकलना पड़ेगा।.....लेबनान के अलमयादीन और अलमनार टीवी चैनलों ने अपने कई बुलेटिनों और डिबेट में इस घटना को व्यापक रूप से कवरेज दी....मीडिया ने ईरान और अमरीका की नौसेनाओं के बीच मुक़ाबले को कई आयामों से जायज़ा लिया।....टीकाकार हसन हैदर ने कहा कि ईरान के इस क़दम से अमरीका हैरान रह गया है। जो कुछ हुआ है वह इलाक़ाई सुरक्षा की मज़बूत स्थिति का चिन्ह है। ईरान हुरमुज़ स्ट्रैट और फ़ार्स खाड़ी में तेल निर्यात की सुरक्षा को सुनिश्चित करने वाला देश है। लेबनान के अख़बारों जैसे अलअख़बार, अलबना, अलदयार ने अपने फ़्रंट पेज पर और न्यूज़  एजेंसियों ने अपनी वेबसाइटों पर इस ख़बर को प्रमुखता से छाप कर इसे आईआरजीसी की साहसिक और मज़बूत कार्यवाही क़रार दिया।....लेबनानी टीकाकार का कहना है कि अमरीकी अपनी इस हार को क़ुबूल नहीं करना चाहते क्योंकि यह उनकी एतिहासिक विफलता है। आईआरजीसी से अमरीका का भय बिल्कुल साफ़ नज़र आ रहा है। फ़ार्स खाड़ी के इलाक़े में ताक़त का झुकाव ईरान की ओर है।.....लेबनान की आम जनता और मीडिया का यह कहना है कि आईआरजीसी से अमरीका का भय दरअस्ल पश्चिमी एशिया और दुनिया में अमरीका के पतन की प्रक्रिया को तेज़ करने वाला कारक है। लेबनान के लोगों का कहना है कि अमरीकी नौसेना की चोरी के ख़िलाफ़ आईआरजीसी की कार्यवाही वास्तव में पूरे इस्लामी प्रतिरोध मोर्चे के लिए आदर्श है। बैरूत से आईआरआईबी के लिए हसन  अज़ीमज़ादे की रिपोर्ट

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए