इराक़ी प्रधानमंत्री के आवास पर हमले में अमरीका का हाथः अन्नोजबा
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i105728-इराक़ी_प्रधानमंत्री_के_आवास_पर_हमले_में_अमरीका_का_हाथः_अन्नोजबा
इराक़ के इस्लामी प्रतिरोध संगठन अन्नोजबा का कहना है कि प्रधानमंत्री मुस्तोफ़ा अलकाज़ेमी के घर पर ड्रोन से जो हमला हुआ था उसमें अमरीका का हाथ स्पष्ट रूप में दिखाई देता है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ०८, २०२१ १९:५८ Asia/Kolkata
  • इराक़ी प्रधानमंत्री के आवास पर हमले में अमरीका का हाथः अन्नोजबा

इराक़ के इस्लामी प्रतिरोध संगठन अन्नोजबा का कहना है कि प्रधानमंत्री मुस्तोफ़ा अलकाज़ेमी के घर पर ड्रोन से जो हमला हुआ था उसमें अमरीका का हाथ स्पष्ट रूप में दिखाई देता है।

अन्नोजबा संगठन के प्रमुख शेख़ अली अलअसदी ने कहा कि साक्ष्य इस बात की पुष्टि करते हैं कि इराक़ी प्रधानमंत्री के घर पर हमले में अमरीकी दूतावास का हाथ था।

उन्होंने कहा कि इस हमले से अमरीका का उद्देश्य इराक़ को पूरी तरह से आंतरिक संकट में ढकेलना है जिसके बहुत ही ख़तरनाक परिणाम सामने आते।  अलअसदी ने कहा कि बग़दाद के ग्रीनज़ोन में स्थित अमरीकी छावनी के पास, जिसको दूतावास के नाम से जाना जाता है, (C-RAM) डिफेंस सिस्टम मौजूद है लेकिन ड्रोन को रोकने के लिए उसका प्रयोग नहीं किया गया।

उन्होंने कहा कि अगर यह सिद्ध हो जाता है कि इराक़ी प्रधानमंत्री के आवास पर हमले में वास्तव में अमरीका की भूमिका थी तो फिर बग़दाद में अमरीकी दूतावास को बंद करके अमरीका के षडयंत्रकारी राजदूत को इराक़ से निकाल बाहर किया जाए।

याद रहे कि रविवार की सुबह इराक़ के प्रधानमंत्री काज़मी के आवास पर ड्रोन से हमला किया गया जिसमें विस्फोट पदार्थ भरा हुआ था।  इस हमले से इराक़ी प्रधानमंत्री को कोई नुक़सान नहीं हुआ।  विश्व स्तर पर इस हमले की कड़ी निंदा की जा रही है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए