यमन को विनाशकारी युद्ध का सामना हैः राष्ट्रसंघ
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i105732-यमन_को_विनाशकारी_युद्ध_का_सामना_हैः_राष्ट्रसंघ
संयुक्त राष्ट्रसंघ ने माना है कि वास्तव में यमन को कड़े युद्ध का सामना करना पड़ रहा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ०९, २०२१ ०५:४८ Asia/Kolkata
  • यमन को विनाशकारी युद्ध का सामना हैः राष्ट्रसंघ

संयुक्त राष्ट्रसंघ ने माना है कि वास्तव में यमन को कड़े युद्ध का सामना करना पड़ रहा है।

यमन पर सऊदी घटकों के हमलों और बमबारी के बीच संयुक्त राष्ट्रसंघ के विशेष दूत ने कहा है कि इस समय यमन को बहुत ही विनाशकारी युद्ध का सामना करना पड़ रहा है।

स्वीडन के कूटनयिक ग्रैंडबर्ग ने, जिनको हाल ही में राष्ट्रसंघ की ओर से यमन के लिए विशेष दूत नियुक्त किया गया है, दक्षिण पश्चिमी यमन स्थित तएज़ की यात्रा के दौरान कहा कि सैन्य कार्यवाही सामान्यतः विनाश का कारण बनती है।

उन्होंने कहा कि इस काम से मानव त्रासदी जन्म लेती है।  एसे में मानवताप्रेमी कार्यवाहियां करने में बाधाएं आती हैं।  राष्ट्रसंघ के विशेष दूत ने कहा कि यमन युद्ध के दौरान शांति की स्थापना के लिए प्रयास करना बहुत ही कठिन काम है।

उनका कहना था कि हमको कभी भी यह नहीं भूलना चाहिए कि हिंसा के चक्र को रोकने का रास्ता हमेशा खुला रहता है।  ग्रैडबर्ग का यह भी कहना था कि शांति के लिए वार्ता का समय अब भी समाप्त नहीं हुआ है।

सऊद अरब ने मार्च सन 2015 से यमन के विरुद्ध युद्ध छेड़ रखा है।  इस युद्ध के दौरान यमन में जहां बहुत बड़ी संख्या में आम लोग मारे गए हैं वहीं पर लाखों यमनवासी पलायन पर विवश हुए हैं।  यमन युद्ध के दौरान इस देश का मूलभूत ढांचा ध्वस्त हो चुका है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए