रुमादी के फ़ुटबाॅल स्टेडियम में मिली सामूहिक क़ब्र
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i10579-रुमादी_के_फ़ुटबाॅल_स्टेडियम_में_मिली_सामूहिक_क़ब्र
इराक़ के मामलों में संयुक्त राष्ट्र संघ के विशेष प्रतिनिधि ने कहा है कि आतंकी गुट दाइश के नियंत्रण वाले क्षेत्रों में मिलने वाली दसियों सामूहिक क़ब्रों में से तीन क़ब्रें रुमादी नगर के फ़ुटबाॅल स्टेडियम में थीं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०७, २०१६ ०६:१९ Asia/Kolkata
  • रुमादी के फ़ुटबाॅल स्टेडियम में मिली सामूहिक क़ब्र

इराक़ के मामलों में संयुक्त राष्ट्र संघ के विशेष प्रतिनिधि ने कहा है कि आतंकी गुट दाइश के नियंत्रण वाले क्षेत्रों में मिलने वाली दसियों सामूहिक क़ब्रों में से तीन क़ब्रें रुमादी नगर के फ़ुटबाॅल स्टेडियम में थीं।

अलआलम टीवी की रिपोर्ट के अनुसार जाॅन कोबिश ने संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद को बताया है कि अब तक दाइश के नियंत्रण वाले क्षेत्रों से पचास से अधिक सामूहिक क़ब्रें मिल चुकी हैं। उन्होंने बताया कि इनमें से तीन सामूहिक क़ब्रें रुमादी नगर के फ़ुटबाॅल स्टेडियम के बीच में खोदी गई थीं। कोबिश ने बताया कि जैसे जैसे इराक़ी बल, दाइश के नियंत्रण वाले क्षेत्रों को मुक्त कराते जा रहे हैं, वैसे वैसे इस आतंकी गुट के जघन्य और अमानवीय अपराध अधिक सामने आ रहे हैं।

इराक़ के मामलों में संयुक्त राष्ट्र संघ के विशेष प्रतिनिधि ने बताया है कि आतंकी गुट दाइश ने रूमादी के फ़ुटबाॅल स्टेडियम में 19 मई को ये सामूहिक क़ब्रें खोदी थीं और इनमें लगभग चालीस शव मौजूद थे। उन्होंने बताया कि अन्य स्थानों पर मिलने वाली सामूहिक क़ब्रों में बड़ी संख्या में शव मौजूद थे। (HN)