सीरिया में बड़ी संख्या में आतंकी ढेर
सीरिया की सेना द्वारा हलब के दक्षिण पश्चिमी क्षेत्र में चलाए जा रहे अभियान में 80 से अधिक आतंकी मारे गए हैं।
अलमयादीन टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया की सेना ने शुक्रवार की रात दक्षिण पश्चिमी हलब के ख़ान तूमान क्षेत्र में कार्यवाही करके 80 से अधिक आतंकियों को मार गिराया और उनके नियंत्रण वाले एक बड़े इलाक़े को मुक्त करा लिया। उधर सीरियाई सेना के युद्धक विमानों ने भी उत्तरी नगर दैरुज़्ज़ूर के कई क्षेत्रों पर हमले किए जिनके परिणाम स्वरूप आतंकी गुट दाइश को भारी क्षति पहुंची और बड़ी संख्या में आतंकी हताहत और घायल हुए।
इस बीच सीरियाई सेना की संयुक्त कमान ने घोषणा की है कि इस बात की ठोस सूचनाएं हैं कि कुछ आतंकी गुट, विदेशी पक्षों के निर्देश पर जान बूझ कर असैनिक लक्ष्यों पर हमले कर रहे हैं ताकि इन हमलों के लिए सीरियाई सेना को दोषी ठहराया जा सके। ज्ञात रहे कि इदलिब प्रांत के एक शरणार्थियों शिविर पर हुए हमले में कम से कम 30 सीरियाई शरणार्थी मारे गए हैं। (HN)