दक्षिणी मआरिब में सऊदी गठबंधन का आख़िरी क़िला भी ढह गया
Nov १२, २०२१ ०४:३४ Asia/Kolkata
यमन की एक वेबसाइट अलबवाबतुल यमनिया अल अख़बारिया ने ख़बर दी है कि दक्षिणी मआरिब में वादिए ओबैदा नामक क़स्बे का अलफलज नामक रणनैतिक क्षेत्र आज़ाद हो गया।
बताया जाता है कि अलफलज नामक क्षेत्र दक्षिणी मआरिब में मंसूर हादी के लड़ाकों का आख़िरी गढ़ है।
मुस्लिम ब्रदरहुड्स पार्टी अलइस्लाह की वेबसाइट ने भी रिपोर्ट दी है कि कल 11 सैन्य अधिकारियों और दर्जनों सैनिकों की शवयात्राएं निकाली गयीं। बताया गया है कि यह सैनिक और सैन्य अधिकारी, अलफ़लज नामक क्षेत्र में हुई झड़पों के दौरान मारे गये।
यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों ने तीन ओर से मआरिब को घेर लिया है और मआरिब की आज़ादी का एलान कभी भी हो सकता है। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
टैग्स