फिर यमनियों ने मार गिराया अमरीकी ड्रोन
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i105920-फिर_यमनियों_ने_मार_गिराया_अमरीकी_ड्रोन
यमनियों ने जासूसी के एक अन्य अमरीकी ड्रोन को मार गिराया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov १३, २०२१ १२:२२ Asia/Kolkata
  • फिर यमनियों ने मार गिराया अमरीकी ड्रोन

यमनियों ने जासूसी के एक अन्य अमरीकी ड्रोन को मार गिराया।

यमन की सेना ने एक अन्य अमरीकी जासूसी ड्रोन को मार गिराने की सूचना दी है।

यमन की सेना ने अमरीका द्वारा निर्मित स्कैन ईगल टाइप के एक ड्रोन को मआरिब में मार गिराया।  जासूसी के इस अमरीकी ड्रोन को उस समय गिराया गया जब वह संदिग्ध गतिविधियां कर रहा था।

यमन की सेना के प्रवक्ता यहया सरी ने शनिवार को बताया कि अमरीकी ड्रोन को मआरिब के अलजूबे क्षेत्र में गिराया गया।  यहया सरी के अनुसार यमन की सेना ने सन 2021 के दौरान अमरीका के जासूसी के छठे ड्रोन को एंटी एयरक्राफ्ट से गिराया है।

इन अमरीक ड्रोन के अतिरिक्त यमन की सेना ने पिछले कुछ महीनों के दौरान सऊदी गठबंधन के भी कुछ ड्रोन को यमन के विभिन्न क्षेत्रों में मार गिराया।

याद रहे कि अमरीका के समर्थन के सऊदी अरब यूएई के साथ मिलकर यमन के विरुद्ध कार्यवाही कर रहा है।  2015 से आरंभ यह कार्यवाही अभी भी जारी है जिसमें बहुत बड़े पैमाने पर लोग मारे जा चुके हैं।

सऊदी गठबंधन ने जल,थल और वायु हर ओर से यमन की घेराबंदी कर रखी है।  यमनी जनता के कड़े प्रतिरोध के कारण सऊदी गठबंधन को अभी तक अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफलता नहीं मिल सकी है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए