जब नये जोड़े को हनीमून मंहगा पड़ा...वीडियो
तुर्की में दो इस्राईली नागरिकों को राष्ट्रपति जब तैयब अर्दोग़ान के घर की फ़ोटो लेने के आरोप में गिरफ़्तार कर लिया गया।
अंकारा से हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार दो इस्राईली नागरिकों को इस्तांबोलन में तुर्क राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोग़ान के घर की तस्वीर लेने के आरोप में गिरफ़्तार कर लिया गया।
तुर्क मीडिया का कहना है कि यह इस्राईली दंपत्ति हनीमून के लिए तुर्की गये थे और वह चामलिहा टावर से इस्तांबोल के सुन्दर दृश्यों को अपने कैमरे में क़ैद कर रहे थे कि एक सुरक्षा अधिकारी को उनकी गतिविधियों पर शक हुआ और इसकी वजह से उन्हें गिरफ़्तार कर लिया गया।
ज्ञात रहे कि इस्राईल और तुर्की के बीच गहरे दोस्ताना संबंध हैं। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए