अंसारुल्लाह: दुश्मन ने युद्ध पर नियंत्रण खो दिया है
-
यमन के अंसारुल्लाह के वरिष्ठ सदस्य नसरुद्दीन आमिर
यमन के अंसारुल्लाह के वरिष्ठ सदस्य नसरुद्दीन आमिर ने कहा कि दुश्मन युद्ध के दूसरे सप्ताह में ही संतुलन और नियंत्रण खो चुका है।
उन्होंने कहा कि ईरान की त्वरित प्रतिक्रिया ने दुश्मन की गलत गणनाओं को उजागर कर दिया।
आमिर ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप और बिनयामिन नेतनयाहू ईरान पर हमले के पहले दिन ही चाहते थे कि लोग सड़कों पर निकल आयेंगे और सरकारी संगठनों, संस्था और विभागों व केन्द्रों पर क़ब्ज़ा करने के बाद सरकार को गिरा देंगे परंतु आज वे ईरानी सरकार व राष्ट्र का नाम ही नहीं ले रहे हैं और यह उनकी पराजय का एक चिन्ह है।
उन्होंने कहा कि ईरानी लोगों की जागरुकता की बरकत से अब दुश्मन इस्लामी व्यवस्था को ख़त्म करने की बात ही नहीं कर रहा है बल्कि वह होर्मुज़ स्ट्रेट को खोलवाने के बारे में सोच रहा है जो ईरान पर अतिक्रमण से पहले किसी सीमा के बिना सबके लिए खुला था। MM