इराक़, सामर्रा को आतंकियों से ख़ाली कराने का बड़ा आप्रेशन शुरू...
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i106086-इराक़_सामर्रा_को_आतंकियों_से_ख़ाली_कराने_का_बड़ा_आप्रेशन_शुरू...
इराक़ के स्वयं सेवी बल हश्दुश्शाबी ने सामर्रा के पश्चिमोत्तर में आतंकवादियों के ख़िलाफ़ एक बड़ी कार्यवाही शुरु की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov १७, २०२१ १६:५४ Asia/Kolkata
  • इराक़, सामर्रा को आतंकियों से ख़ाली कराने का बड़ा आप्रेशन शुरू...

इराक़ के स्वयं सेवी बल हश्दुश्शाबी ने सामर्रा के पश्चिमोत्तर में आतंकवादियों के ख़िलाफ़ एक बड़ी कार्यवाही शुरु की है।

इराक़ के स्वयं सेवी बल हश्दुश्शाबी ने बुधवार को सलाहुद्दीन प्रांत में स्थित सामर्रा के पश्चिमोत्तर में आतंकवादियों के ख़िलाफ़ शुरू की गयी कार्यवाही के बारे में कहा कि इस आप्रेशन का मक़सद पश्चिमोत्तरी सामर्रा को आतंकवादी गुट दाइश के बचे हुए तत्वों से ख़ाली करना है।

अलहश्दुश्शाबी ने अपने बयान में कहा कि इससे पहले भी सामर्रा में दाइश के आतंकियों के ख़िलाफ़ कार्यवाही की गयी है लेकिन इस ताज़ा कार्यवाही का मक़सद दाइश के बाक़ी बचे तत्वों का संपूर्ण सफ़ाया करना है।

कुछ दिन पहले इराक़ी सूत्रों ने अंबार प्रांत में आतंकवादियों के ख़िलाफ़ स्वयं सेवी बल के आप्रेशन के पूरा होने की ख़बर दी थी। स्वयं सेवी बल के जवानों ने अंबार प्रांत के साढ़े सात हज़ार वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल से आतंकियों का सफ़ाया करने के साथ ही बहुत से संदिग्ध आतंकियों की पहचान करके उन्हें गिरफ़्तार किया था। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए