सऊदी अरब ने निकाले दसियों पाकिस्तानी
सऊदी अरब से विदेशी कर्मचारियों को निष्कासित करने की प्रक्रिया के अन्तर्गत दसियों अन्य पाकिस्तानी नागरिकों को सऊदी अरब से निकाल दिया गया।
एक्सप्रेस न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान के 50 अन्य नागरिकों को बिना किसी कारण बताए सऊदी अरब से निकाल दिया गया। यही दूसरी बार है कि जब पाकिस्तान के नागरिकों को हालिया दिनों में सऊदी अरब से निकाला गया है। अभी कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान के 120 नागरिकों को सऊदी अरब से निकाला गया था।
वर्तमान समय में लगभग पंद्रह लाख पाकिस्तानी, सऊदी अरब में नौकरी करते हैं जिनमें से अधिकांश की स्थिति दयनीय है।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में सऊदी अरब की बिन लादेन कंपनी ने अपने पचास हज़ार कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया जिन्हें पिछले 4 महीनों से वेतन नहीं मिला था।
ज्ञात रहे कि वर्तमान समय में सऊदी अरब गंभीर आर्थिक संकट से गुज़र रहा है जिसका मुख्य कारण तेल के मूल्यों में तेज़ी से हो रही कमी को बताया गया है।