हिज़बुल्लाह, लेबनानियों का प्रतिनिधित्व करता हैः मीशल औन
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i106584-हिज़बुल्लाह_लेबनानियों_का_प्रतिनिधित्व_करता_हैः_मीशल_औन
लेबनान के राष्ट्रपति मीशल औन का कहना है कि हिज़बुल्लाह आन्दोलन, लेबनान की जनता का प्रतिनिधित्व करता है। उन्होंने कहा कि इस संगठन ने आजतक देश की जनता के विरुद्ध कोई काम नहीं किया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ३०, २०२१ १४:२५ Asia/Kolkata
  • हिज़बुल्लाह, लेबनानियों का प्रतिनिधित्व करता हैः मीशल औन

लेबनान के राष्ट्रपति मीशल औन का कहना है कि हिज़बुल्लाह आन्दोलन, लेबनान की जनता का प्रतिनिधित्व करता है। उन्होंने कहा कि इस संगठन ने आजतक देश की जनता के विरुद्ध कोई काम नहीं किया।

मीशल औन ने सोमवार को अलजज़ीरा टीवी चैनेल को दिये साक्षात्कार में कहा कि हिज़बुल्लाह, लेबनानी जनता से संबन्धित है।

उन्होंने कहा कि हिज़बुल्लाह ने आजतक लेबनान के विरुद्ध कभी भी कोई कार्यवाही नहीं की है।  लेबनान के राष्ट्रपति ने बताया कि हिज़बुल्लाह, लेबनान के संविधान के प्रति कटिबद्ध है।  उन्होंने यह भी बताया कि हिज़बुल्लाह ने अबतक उन देशों के नागरिकों के विरुद्ध भी कोई कार्यवाही नहीं की जो लेबनान को आतंकवादी बताते हैं।

औन का कहना था कि हिज़बुल्लाह संगठन लेबनान की एक तिहाई आबादी का प्रतिनिधित्व करता है।  लेबनान के राष्ट्रपति से यह पूछा गया कि अगर सऊदी अरब उनसे कहे कि वे हिज़बुल्लाह के विरुद्ध कार्यवाही करें तो एसे में क्या करेंगे?

इसके जवाब में मीशल औन ने कहा कि हिज़बुल्लाह ने अबतक देश में कोई भी ग़लत काम नहीं किया है।  उन्होंने कहा कि अगर इस प्रकार का कोम मुद्दा उठाया जाएगा तो उसे लेबनान की जनता रद्द कर देगी।

उल्लेखनीय है कि पिछले महीने लेबनान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री जाॅर्ज क़रदाही ने यमनी राष्ट्र का समर्थन करते हुए इस देश में सऊदी अत्याचारों की निंदा की थी।  उनके इस बयान से सऊदी अरब नाराज़ हो गया और उसके बाद से बेरूत और रेयाज़ के संबन्धों में बहुत तनाव आ गया है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए